फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में रात में बरसे बदरा, किसानों को मिली राहत, मौसम का बदला मिजाज

Tue, 03 Jul 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
विज्ञापन
अमरोहा सोमवार को आसमान में कुछ इस तरह बादल काले बादल उमड़ते रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की देर रात आसमान में छाए काले बदरा बरसे। पांच दिन तक उमड़ घुमड़कर लौटे बदरों देख जहां किसान मायूस थे, वहीं देर रात हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे बारिश होने के आसार बने हुए हैं।  
विज्ञापन

लंबे समय से सूखा की मार झेल रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। रात्रि में झमाझम बारिश हुई। पूरी रात रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय भी बदर बरसे। बारिश के बाद सोमवार को आकाश में काली घटनाएं घिरे रहने से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश चलते तापमान में गिरावट आई। गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। युवा और बच्चों ने खुशनुमा मौसम का जमकर आनंद लिया। मौसम विभाग ने मंगलवार तक जुलाई तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। किसानों का कहना है कि पिछले लंबे समय से सूखा की मार पड़ रही है। पांच दिन से आसमान में छाए काले बादल उमड़ घुमड़कर लौट गए थे। लेकिन रविवार की रात हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर आई है। कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि हॉल ही में दो से तीन अच्छी बारिश ओर हो जाएं तो धान की रोपाई में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें