फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तीन दिन और बरसेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बृहस्पतिवार को रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम से तेज बारिश होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में औसतन 15 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो धान समेत खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी, जिससे किसानों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें