अमरोहा। सब्जी के दामों में भी बारिश ने प्रभावित किया है। हालांकि कीमत में प्रति किलो मामूली उतार चढ़ाव आया है। शहर के चौक चौराहों के दुकान और थोक में 10 रुपये से अधिक का अंतर है। दुकानदारों का दावा है कि कच्चा धंधा है। इसके चलते सब्जी खराब भी हो जाते हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन पर भी रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में खरीद और बिक्री में अंतर रहता है। ठंड के मौसम में पालक और बथुआ के साग की मांग सर्वाधिक है। यह फायदेमंद बताया जाता है। फुटकर में पालक 20 रुपये जबकि बथुआ 40 रुपये किलो बिक रही है। इसके अलावा मटर 60 रुपये किलो बाजार में उपलब्ध है। वहीं सबसे मंहगे सब्जियों में परवल शामिल है। रविवार को शहर के कोर्ट बाजार की सब्जी मंडी में परवल 80 रुपये किलो तक बिका।
सब्जी फुटकर थोक
खीरा 50 35
तरोई 60 50
मटर 60 45
पालक 20 17
गाजर 30 20
फूल गोभी 30 20
टमाटर 30 20
बैगन 40 20
शिमला मिर्च 40 20
भिंडी 60 50
लौकी 40 30
बथुआ 40 35
परवल 80 70
नोट: सब्जियों के दाम प्रति ेकिग्रा में है।