फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से सात दिन का बच्चा चोरी, मचा हड़कंप

Fri, 02 Jun 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
railway sation
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में बुधवार रात को एक दंपति बच्चे का साथ ठहरा था। दंपति का कहना है कि रात साढ़े तीन बच्चे को दवा पिलाकर सोए थे। सुबह पांच बजे नींद खुली तो बच्चा वहां से गायब था। बच्चे को गायब देख दंपति के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर जीआरपी चौकी को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इस दौरान स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बनी रही। जीआरपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संभल के बहजोई के गांव नगलिया कठेरा निवासी प्रेमपाल पुत्र रामचरण बुधवार रात एक बजे रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल में रुका था। उसके साथ पत्नी प्रेमवती और सात दिन का बच्चा भी था। सुबह पांच बजे उसकी नींद खुली तो देखा की उसका बच्चा गायब था। उसने पत्नी को उठाया और पूछताछ की तो उसने भी बच्चे की जानकारी से अनिभिज्ञता जताई। बच्चे को गायब देख दंपति के होश उड़ गए। आसपास बच्चे को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने भी बच्चे की तलाश और आसपास पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं दी गई।

रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी होने का मामला फैलते ही हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। प्रेमपाल ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे उसने बच्चे को दवा पिलाई थी। उसके बाद सभी सो गए थे। पांच बजे नींद खुली तो बच्चा गायब मिला। दंपति का रो-रोकर बुरा हाल था। जीआरपी चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें