फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर धनौरा में छापा

Fri, 27 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

नशीली दवाओं की खरीद फरोख्त करने की शिकायत पर जिला औषधि निरीक्षक व आबकारी निरीक्षक ने एक दवा विक्रेता के यहां छापा मारा। हालांकि, इस दौरान नारकोटिक्स संबंधी कोई भी दवा नहीं मिली। कार्रवाई की जानकारी होने पर नगर के अधिकांश दवा विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों हापुड़ जिले के ब्रजघाट पर नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा गया था। आरोपियों की सूचना पर दिल्ली से आई नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने अमरोहा के भी एक दवा विक्रेता के गोदाम में छापा मारा था। नगर में करीब दो साल पहले नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा गया था। बुधवार शाम जिला औषधि निरीक्षक रूचि बंसल व आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने मोहल्ला सुभाष नगर में स्थित एक दवा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। हालांकि, यहां से कोई नशीली दवा नहीं मिली। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दवा विक्रेता के यहां प्रतिबंधित दवा नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें