फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरसों के तेल में मिलावट की शिकायत पर छापा, 3.82 लाख का तेल सील, दो नमूने जांच के लिए लैब भेजे

Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने और तेल में रंग मिलाने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने गुरु कृपा प्लांट के परिसर से 3.46 लाख रुपये से अधिक कीमत का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। वहीं, अमरोहा अड्डे के पास मंडी समिति क्षेत्र में मनोज अग्रवाल के एक टैंकर की जांच के दौरान करीब 200 लीटर सरसों का तेल बिक्री के लिए भंडारित मिला। इसकी कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है। विभागीय टीम ने तेल का नमूना लेकर संबंधित स्टॉक सील कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर हसनपुर क्षेत्र में गुरु कृपा के परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां सफारी ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिला। पैकेजिंग और लेबलिंग में भी कमियां पाई गईं। सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने की शिकायत के मद्देनजर तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मौके पर कारोबारी ने अमरोहा की अन्य दुकानों पर तेल की आपूर्ति से संबंधित बिल भी प्रस्तुत किए। मौके पर 346425 रुपये के तेल का स्टॉक सील कर दिया। साथ ही कमियों को तीन कार्य दिवस में दूर करने के निर्देश दिए है।
लाइसेंस खुदरा विक्रेता का, माैके पर मिले तेल के तीन टैंकर
दूसरी कार्रवाई सब्जी मंडी अमरोहा अड्डा के पास मंडी समिति के निकट गोदाम में की गई। यहां मनोज अग्रवाल के लगभग एक-एक हजार लीटर क्षमता वाले तीन टैंकर मिले। दो टैंकर खाली थे, जबकि जांच के दौरान एक टैंकर में करीब 200 लीटर सरसों का तेल बिक्री के लिए रखा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये थी। विभाग ने तेल का नमूना लेकर संबंधित स्टॉक सील कर दिया। खुले तेल की बिक्री के लिए अपेक्षित लाइसेंस या पंजीकरण नहीं दिखाया गया। मनोज के पास केवल खुदरा विक्रेता का लाइसेंस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों स्थानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-मीरा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें