फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडौली और अमरोहा में आरएएफ का पैदल मार्च

विज्ञापन
अमरोहा नगर में पैदल मार्च करते आरएएफ के जवान। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सीएए के विरोध में उठते स्वरों के चलते अमरोहा सर्किल क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने पैदल मार्च निकला। लोगों से बात की और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रैपिड एक्शन फोर्स और डिडौली पुलिस ने इंस्पेक्टर शरद मलिक केे नेतृत्व में चौधरपुर, जोया कस्बा, डिडौली में पैदल मार्च निकाला। जिले में सांप्रदायिक सद्भाव न बिगड़े, इसके लिए यह विशेष अभियान चलाया। पिछले तीन दिन से आरएएफ जिले में डेरा जमाए हुए हैं। फ्लैग मार्च निकालकर जवानों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान आरएएफ अफसरों ने संवेदनशील इलाके चिह्नित किए। जहां मिश्रित आबादी बसी हुई है। वहां का नक्शा आरएएफ ने तैयार किया। जिससे कि किसी अप्रिय स्थिति के दौरान त्वरित एक्शन लिया जा सके। इसके बाद देर शाम शहर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स ने नगर में पैदल मार्च निकाला। सबसे पहले फोर्स टीपी नगर चौराहे पर एकत्र हुआ। यहां से मोहल्ला बटवाल, कोट, मुुख्य बाजार, सराफा बाजार, गुजरी, कोतवाली, बड़ा बाजार, तहसील, लकड़ा चौराहा, बिजनौर रोड, मोहल्ला कुरैशी, नौबत खाना समेत शहर के मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकला। इस दौरान आधुनिक हथियारों से लैस आरएएफ के जवानों को देखकर लोग सकते में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें