फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झाड़ियों में दिखा अजगर, रेस्क्यू टीम ने 45 मिनट के बाद पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। झाड़ियों में दिखे अजगर ने वन विभाग के कर्मचारियों को काफी देर तक थकाया। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय किशोर व युवक की मदद से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को बोरी में बंद किया।
विज्ञापन

कुमराला चौकी से कुछ दूर धनौरा मार्ग से 200 मीटर दूर बीते एक महीने से अजगर दिखाई दे रहा था। उसे पकड़वाने के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी थी। सोमवार को वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी को फोन कर उनसे मांग की। उनके निर्देश पर वन दरोगा संतोष कुमार स्टाफ के शाह आलम, दीन दयाल को साथ लेकर पहुंचे। उसे रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। स्टिक और बोरी से अजगर को कैद करने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया। करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद वह पकड़ में आ सका। वन दरोगा संतोष कुमार ने बताया कि अजगर को धनौरा रेंज के नाबला क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें