फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनडीएस के एक्सईएन और एई से जवाब-तलब

Mon, 26 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
विज्ञापन
कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने कलेक्ट्रेट सभागार में पचास लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा की करते हुए प्रगति में सुधार लाने के अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान समीक्षा बैठक से सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने विभागवार अफसरों से योजनाओं की प्रगति पूछी। प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कौशल विकास मिशन में सेवाप्रदाता संस्थाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बेरोजगारों को प्लेसमेंट भी देना था, जो उन्होंने नहीं दिया।

इस संदर्भ में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और रोजगार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यदि संस्थाएं प्लेसमेंट नहीं करा पाती हैं तो उन्हें नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बगद नदी के किनारे 21 ग्रामों में जल निगम द्वारा पेयजल परियोजनाएं के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश। वन विभाग की भूमि पर जहां अतिक्रमण है वहां सर्वे कार्य कराया जा रहा और उसे हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ग्रामों में मतदान बूथों का भी निरीक्षण कर लें और बिजली पेयजल सोलर लाइट, रैंप, फर्नीचर, रास्तों को भी ठीक कराएं। सोलर लाइट उसी के घर के सामने लगाए जो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। जिन गांवों में सोलर लाइट बैटरी चोरी हुई है, उन गांवों की सूची तलब की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें