फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की हरकत पर भड़के संगठन

Wed, 03 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा कलेक्ट्रेट में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों के शवों के साथ्‍ा बर्बरता और फोर्स पर पत्थरबाजी की जा रही है। इस घटना से बजरंग दल में उबाल आ गया है। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कड़ा रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर पाक एवं पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना को खुली छूट देने की आवाज उठाई है।  
विज्ञापन

   
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि जम्मू कश्मीर की घाटी में सेना सुरक्षा बल पर पत्थरबाजी की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। विगत दिनों जब सेना आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रही थी, उसी समय स्थानीय भीड़ ने पत्थरों से सेना पर हमला कर दिया। श्रीनगर के उप चुनाव मेें यह दुस्साहस और बढ़ गया।

सेना के जवानों से सामान छीनना, लात घूंसे मारना, उन्हें पीटने जैसी घटनाएं घटित हुई। जब सुरक्षा बल इनके विरुद्घ कार्रवाई करते हैं तो मानव अधिकार संगठन इन अमानवीय पत्थरबाजों के समर्थन में सेना के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं। सैनिकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए विवश कर देते हैं। जिससे सेना का मनोबल टूटता जा रहा है। राष्ट्रभक्त नागरिकों की भावना आहत होती है।  
विज्ञापन

    
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पत्थरबाजों पर आतंकवादियों की तरह कार्रवाई करने की छूट सेना को मिलनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश राणा, राजकमल यादव, मानू यादव, सुशील अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, पुनीत बजरंगी, भुवनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, डा. योगेंद्र कुमार सैनी, बॉबी,  नीरज सैनी, मुकेश दीक्षित, विनोद, मनोज, राजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राज कुमार, राहुल राणा, शिव कुमार, मुकेश दीक्षित आदि रहे।       

शिवसेना की बैठक में पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की बात कही गई। अपने आवास पर आयोजित बैठक में जिला प्रमुख योगेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि भारतीय फोर्स पाक के दुस्साहस का जवाब देना चाहिए। दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ किया गया और दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में उप जिला प्रमुख काले माहेश्वरी, सचिन, गौरव कौशिक, अनिल, वासुु, बब्बू माहेश्वरी, सर्वेश, अजीत, आकाश, शंकर, अरविंद, ललित, राहुल, योगेश सैनी, दीनदयाल यादव, विनोद पहलवान, शिवा, विपिन, रामकुमार, सुमित, पंकज आदि थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें