अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर बाजार में बदमाशों की फायरिंग के विरोध में बंद रहा बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
होली के दिन दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग डालने के आरोप में हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने पहुंची भीड़ पर हुए लाठियां चलाने से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग करते हुए बाजार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। एएसपी पूरे दिन व्यापारियों को समझाते रहे।
शाम करीब सवा छह बजे पांच दिन बाद इंस्पेक्टर के निलंबन के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। होली के दिन दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग डालने के आरोप में हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची भीड़ पर हुए लाठी चलाने से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर अनिल समानिया के निलंबन की मांग करते हुए बाजार बंद का ऐलान कर दिया।
इसके साथ ही शहर के मुख्य बाजार में अग्रवाल धर्मशाला के पास धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही सुबह दस बजे अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दिन में एएसपी ने कई बार व्यापारियों से मुलाकात की। लेकिन शाम करीब सवा छह बजे एएसपी द्वारा दिए गए पांच दिन बाद इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।