फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत पर गुस्साए परिजनों दूसरे दिन भी फैक्टरी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। फैक्टरी में मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत के दूसरे दिन भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे फैक्टरी प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता चली। फैक्टरी प्रबंध तंत्र मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन देगी। सास ही आर्थिक मदद के साथ उसकी दोनों बेटियों के नाम दो-दो लाख रूपये की एफडी कराएगी। इन सभी मांगों पर सहमति के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमौली थानाक्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी अखलेश कुमार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार को उसकी फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि अखिलेश की मौत के पंद्रह घंटे बाद फैक्टरी प्रबंधन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। रविवार की शाम को भी परिजनों ने फैक्टी पर हंगामा किया था। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अर्धरात्रि को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए थे। इसके बाद परिजन भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ फैक्टरी के गेट पर पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। फैक्टरी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्राशित लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद फैक्टरी प्रबंध तंत्र परिजनों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली। इंस्पेक्टर के मुताबिक फैक्टरी प्रबंध तंत्र द्वारा मृतक की पत्नी को आजीवन चार हजार रुपये माह पेंशन देने, दोनों बच्चों की दो-दो लाख रुपये की एफडी कराने और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत होकर घर लौट गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मांगे माने जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें