अमरोहा में एसपी से शिकायत करके लौटते जेबड़ा मुस्तकम के ग्रामीण।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी सतवीर सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिजनों द्वारा ग्रामीणों को हत्या के मुकदमे में झूठा फंसाने का आरोप लगाया। एसपी ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
सोमवार को तमाम ग्रामीण एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सफाई कर्मचारी सतवीर सिंह शराब का आदी था। वह अत्यधिक शराब पीकर दिनभर गावं की सड़कों पर पड़ा रहता था। उसकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है, लेकिन उसके परिजन पुरानी रंजिश के चलते गावं के सीधे-साधे दो युवक काविंद्र और सिंटू पर हत्या का आरोप लगाकर झूठा फंसा रहे है। जबकि सफाई कर्मी सतवीर की हत्या हुई ही नहीं हैं। उसकी मौत के 14 दिन बाद पुलिस ने बिना किसी जांच के काविंद्र और सिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि मुकदमे में नामजद दोनों युवक बेकसूर हैं। इनका सफाई कर्मचारी की मौत से कोई ताल्लुक नहीं है। इतना ही जिस दिन सफाई कर्मचारी की मौत हुई थी। उस दिन काविंद्र और सिंटू गावं से बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान पीतम सिंह, खेम सिंह, प्रमोद, ओमपाल, अनुज, महावीर, सुखवीर, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।