फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: श्मशान घाट की भूमि से कब्जा हटाने को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला छेवड़ा स्थित श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जा और निर्माण हटाने की मांग को लेकर जाटव समाज मोक्ष धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद डीएम डॉ. नितिन गौड़ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है। उनका कहना है कि भूमि के संबंध में न्यायालय से ध्वस्तीकरण के आदेश जारी हो चुके हैं। मंडलायुक्त मुरादाबाद स्तर से भी मामले का निस्तारण किए जाने का दावा किया गया। इसके बावजूद मौके से निर्माण नहीं हटाया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कब्जे के कारण अंतिम संस्कार और सामाजिक कार्यों में परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में जांच कराकर अवैध निर्माण हटवाने और श्मशान घाट की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। इस दौरान नितिन कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, जयराम, पुनीत, सुभाष, दीपक व नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें