फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 03 Mar 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल संघों ने भी आगे कदम बढ़ाया है। वहीं खेल विभाग की और से भी स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हाॅल का निर्माण पूरा होने के बाद युवाओं को तमाम खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। फिलहाल खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं की जिले में कोई कमी नही है। लगभग हर खेल में यहां के युवा अपना हाथ आजमा रहे हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर ही युवाओं ने देश विदेश में अपना परचम लहराया है। लेकिन संसाधनों के अभाव में कुछ युवा आगे नहीं बढ़ पाते। आर्थिक व सही मार्गदर्शन के अभाव में उनको अपनी प्रतिभा के अनुसार मंच नहीं मिल पाता है। जिससे उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। जिले में क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स के साथ-साथ कुश्ती, कबड्डी, जैवलिन थ्रो के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि बड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद कॅरिअर भी बना चुके हैं।

स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल से मिलेगी खिलाड़ियों को राहत
स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि इस हॉल से खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी। जिले में इनडोर खेलों को बढ़ावा मिलेगा। जिसके तहत खिलाड़ियों को बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, टेबल टेनिस व बास्केटबॉल आदि खेलों का आयोजन हो सकेगा। हॉल में जिम का संचालन भी होगा। जिसमें खिलाड़ी अपने सेहत का ध्यान भी रख सकेंगे।
विज्ञापन


खेल संघ भी करेंगे खिलाड़ियों की मदद
खेलों में आगे बढ़ने को खेल संघ भी आगे आए हैं। खेल संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने खेलों के आयोजन के साथ-साथ खिलाड़ियों को संसाधन मुहैया कराए जाने पर जोर दिया था। इससे समय-समय पर आयोजित होनी प्रतियोगिताओं के जरिए खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी निखार आ सकेगा।

खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि जिले में खेलों को बढ़ावा दिए जाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। खेलों में सुधार के लिए जो भी संभव होगा, उसका प्रयास किया जाएगा। साथ ही खेल सुविधाओं बढ़ाने के साथ-साथ दूसरे खेलों के कोच के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें