अमरोहा। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ साल पूरे होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम 23 मार्च से शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक,ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहेंगे।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि 23 मार्च को नगर पंचायत नौगावां सादात में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक, डीआरडीए एवं सह नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीडीओ, अमरोहा, ईओ नगर पंचायत नौगावां सादात, बीईओ नामित है।
24 को विकास खंड हसनपुर और 25 को विकास खंड धनौरा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर नोडल अधिकारी उप निदेशक कृषि एवं सह नोडल अधिकारी जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ, विकास एवं ईओ और बीईओ को नामित किया गया है। इसी तरह से 26 को गजरौला और गंगेश्वरी विकास खंड में कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री आवासों के लाभार्थियों को चाबी वितरण एवं स्वीकृति पत्र अथवा डेमो चेक का वितरण किया जाएगा। संवाद