यात्रा के आने की सूचना पर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुटता के साथ के जिला महामंत्री कुलवंत सिंह और अटेवा के डाॅ. शिवशंकर यादव की अगुवाई में शिक्षक और कर्मचारी जोया रोड स्थित शहीद स्मारक के बाहर पहुंच गए थे। कुछ देर बाद वहां यात्रा लेकर पहुंचे अटेवा-पुरानी पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में शामिल कर्मचारी नेताओं का अमरोहा, नौगांवा सादात समेत कई स्थानों पर भी स्वगात किया गया।
इसके बाद यात्रा बिजनौर के रास्ते उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गई। शिक्षक और कर्मचारियों के स्वागत से अभीभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन देश के 80 लाख शिक्षक कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है। संगठन के संघर्ष की बदौलत छह राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से नौजवानों का वर्तमान एवं भविष्य दोनों चौपट हो रहा है। इससे निम्न एवं मध्य वर्ग के बीच गहरी खाई उत्पन्न होगी। इस दौरान मतीन अहमद, कपिल कुमार राणा, राधेश्याम, आकिल रजा, चंदन नकवी, हरदीप सिंह, शमीम अहमद, छेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।