फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 22 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
दवाईयां
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा के चलते महिला को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाने और हंगामे पर यूपी-100 पुलिस भी मौतें पर पहुंच गई। बाद में मामले में समझौता हो गया। पुलिस ने मामले में कोई तहरीर मिलने से इंकार  किया है।

कैलसा रोड निवास महिला रुखसार को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बताते हैं कि रविवार तड़के प्रसव के दौरान पहले बच्चा फिर जज्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद यूपी -100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। परिजन भी शव को लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की स्थित पहले से ही गंभीर थी, उसे बचाया नहीं जा सका। हंगामे जैसी कोई बात नहीं हुई थी। वहीं, पुलिस ने भी मामले में कई तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें