फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई

Mon, 25 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। अग्रवाल सभा की बैठक में सर्वसम्मति से महाराजा अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक शनिवार रात एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और आरती के साथ हुआ। सभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिवचरण दास अग्रवाल ने 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण और आरती का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि जयंती समारोह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रभात फेरी, हवन, बच्चों की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम चार अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उमेश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी महामंत्री मुकेश गोयल ने संभाली। इस मौके पर कृष्ण अवतार अग्रवाल, रमेश गोयल, सतीश अग्रवाल, कालू बंसल, मनोज गोयल, अमित अग्रवाल सहित अग्रवाल सभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें