फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फाल्गुन कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने फाल्गुन कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 18 फरवरी को मंदिर और शिवालयों में महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक होगा। महाशिवरात्रि से करीब दस दिन पहले शिव भक्तों का सड़कों पर भीड़ उमड़ने लगता है। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई जनपदों के शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा जिले से गुजरते हैं।
विज्ञापन

अमरोहा बिजनौर मार्ग, नेशनल हाईवे से लेकर धार्मिक स्थलों पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माथापच्ची करने में जुटे हैं। हाईवे पर पुलिस का पहरा रहेगा। बाबा गंगानाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि छह फरवरी से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले नाथ का वासुदेव तीर्थ स्थल पर जलाभिषेक किया जाएगा। नेशनल हाईवे से लेकर अमरोहा बिजनौर मार्ग पर पुलिस का पहरा बैठाया जाएगा। क्योंकि हरिद्वार से कांवड़ियों के जत्थे अमरोहा बिजनौर मार्ग से होते हुए मुरादाबाद, गजरौला, अमरोहा, संभल आदि मार्गों के लिए गुजरते हैं। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। हाईवे और स्टेट हाईवे पर रात्रि गस्त भी बढ़ाई जाएगी।
शिवालयों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
महाशिवरात्रि के चलते शहर और क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों की सूची तैयारी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। शिवालयों के बाहर सिविल और वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सीसी टीवी कैमरे से भी शिवालयों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर होगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। कावंड यात्रा के दौरान वाहनों का संचालन बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया जाएगा।
शिविर के लिए लेनी होगी अनुमति
कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बगैर अनुमति के शिविर नहीं लगा सकेंगे। इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिविर में बनने वाले भोजन और फलहार पर खाद्य सुरक्षा एवं ओैषधि प्रशासन को नजर रखनी होगी। खाद्य पदार्थों की सैंपल लेने होंगे। विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। शिवभक्तों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी। नेशनल हाईवे से लेकर धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा रहेगा। हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर पूरी प्लान तैयार किया जाएगा। आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें