फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चिल्ड्रन पार्क व डिजिटल लाइब्रेरी की तैयारी

Thu, 04 Sep 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर में जल्द ही कई तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। यह सभी मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत हाेंगे। इसके तहत चिल्ड्रन पार्क, कम्युनिटी हॉल, ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इन पर करीब पांच करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका की बोर्ड की बैठक में योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। इसके अलावा वंदन योजना के तहत धार्मिक व पौराणिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजने पर सहमति दी गई है। पालिका की बोर्ड की बैठक बुधवार दोपहर पालिका सभागार में आयोजित की गई। ईओ अवधेश वर्मा ने सदस्यों के सामने बैठक का एजेंडा रखा।
उन्होंने बताया कि जिस तरह बालाजी धाम का वंदन योजना में सौंदर्यीकरण किया गया है। उसी तरह नगर के अन्य धार्मिक व पौराणिक स्थलों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से इस पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि योजना में नगर में चिल्ड्रन पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल, नगर में सीसीटीवी, ओपन जिम आदि बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं को लाभ होगा। वहीं, नगर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा वहां सेल्फी पाइंट भी बनाए जाएंगे। बैठक में गांव महमूदपुर के पास एसटीपी प्लांट लगाकर पानी साफ कर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें