फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन परीक्षा की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाए जाने के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। नवंबर में परीक्षा का आयोजन होगा। मुरादाबाद मंडल में परीक्षा 22 और 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। इसमें एक लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों के सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चल रहा है। विद्यार्थियों को विषय सामग्री के जरिए शिक्षण कार्य कराया जाता है। विद्यालयों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की समय सीमा भी निर्धारित की जाती है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने निपुण परीक्षा को लेकर समय सारिणी के साथ ही दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 18 से 23 नवंबर के बीच होगा। मुरादाबाद मंडल के जिलों में 22 व 23 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। 22 नवंबर को कक्षा एक से तीन व 23 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी।
ओएमआर सीट पर होगी परीक्षा
निपुण परीक्षा ओएमआर सीट पर होगी। परीक्षा के लिए तीन तरह की ओएमआर सीट तैयार की जाएगी। कक्षा एक से तीन, चार से पांच और छह से आठ तक की परीक्षा के लिए अलग-अलग ओएमआर सीट तैयार होंगी। ओएमआर सीट और प्रश्नपत्रों के प्रकाशन के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में बनी समिति निर्देशन करेगी। जिसमें बीएसए सदस्य सचिव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय व जिला समन्वयक प्रशिक्षण सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

परख एप से होगी ओएमआर की स्केनिंग
परीक्षा के बाद शिक्षक परख एप के माध्यम से ओएमआर शीट को स्कैन कर अपलोड करेंगे। परीक्षा के दो घंटे के भीतर शिक्षकों को शीट स्कैन कर अपलोड करनी होंगी। वहीं, बच्चों को मिलने वाले प्रश्नपत्र वह घर ले जा सकेंगे। जबकि, ओएमआर शीट को स्कूलों में दो माह तक सुरक्षित रखना होगा।
15 को होगी शिक्षक संकुल की बैठक
परीक्षा की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर 15 अक्तूबर को बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिक्षक संकुल प्रभारी हिस्सा लेंगे। बैठक में निपुण लक्ष्य के अलावा दीक्षा एप, एफएलएन प्रशिक्षण में दिए गए विषयों पर चर्चा होगी।
- परिषदीय स्कूलों में निपुण परीक्षा को लेकर समय सारिणी जारी हो गई है। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए बजट भी जारी हो गया है। - डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें