फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शब-ए-बरात पर रातभर चला इबादत का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शब-ए-बरात पर रातभर इबादत का सिलसिला जारी रहा। शाम ढलते ही मस्जिदें रंगबिरंगी रोशनी से झिलमिला उठीं। घरों से निकले लोगों ने कब्रिस्तानों में रोशनी की। मरहूमों के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।
विज्ञापन

शब-ए-बरात पर घरों में न्याज-ओ-नजर के बीच लोगों ने कुरान की तिलावत और नफली इबादत के बीच देर रात तक अल्लाह के हुजूर गिड़गिड़ाकर दुआएं मांगी। शहर में दो स्थानों पर जलसों का आयोजन जारी था। इस्लामिक कलेंडर के मुताबिक शाबान के महीने की इस रात की मुसलमानों में खास अहमियत है। इसी रात को शब-ए-बरात कहा जाता है। इस रात सच्चे दिल से की गई इबादत का सवाब सत्तर गुना ज्यादा मिलता है। रविवार को दिन निकलते ही लोग शब-ए-बरआत की तैयारियों में जुटे रहे। घरों में खास तौर पर हलवा बनाकर न्याज दिलाई गई। इसके बाद शाम ढलने के साथ ही फिजा में नूर बरसता गया। नए-नए कपड़े पहनकर घरों से निकलकर कब्रिस्तान पहुंचे और कब्रों पर चिरागां किया। फातिहा पढ़कर मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। उधर, मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों में शुरू हुआ नफली इबादत का सिलसिला देर रात तक जारी था। शहर में मोहल्ला शफातपोता स्थित अनार वाली ज्यारत और ईदगाह रोड पर जलसे में उलेमाओं की तकरीरों का सिलसिला जारी था।
-

शब-ए-बरात पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
अमरोहा। शब-ए-बरात के मद्देनजर रविवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। शरारती तत्वाें पर शिंकजा कसने के लिए शाम ढलते ही पुलिस सड़क पर उतर आई। संत रविदास चौक, आंबेडकर पार्क, गांधी प्रतिमा, अटल चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और नवागुंतक प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने शहर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। वहीं, जलसे के आयोजन को लेकर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने सुबह में मुस्लिम कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सरताज आलम मंसूरी, मंसूर अहमद, कमर नकवी, हाजी खुर्शीद अनवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें