फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा हत्याकांड : पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में विवाहिता प्रतिभा उर्फ पिंकी (24) की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद आखिरकार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शीशपाल सिंह ने तीन साल पहले अपनी बेटी पिंकी की शादी शाहपुर कला निवासी सोनू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनू और उसके परिवार वाले अतिरिक्त दहेज के लिए पिंकी को प्रताड़ित कर रहे थे। दो जून की देरशाम को आरोपियों ने पिंकी की हत्या कर दी थी और शव को चारपाई पर घर के दरवाजे के बाहर छोड़कर भाग गए थे। जाते समय घर पर ताला लगाकर गए थे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाकर घर में तोड़फोड़ भी की गई थी। इसके बाद रहस्यमयी ढंग से आरोपियों के घर में आगजनी की घटना भी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सोनू, ससुर चेतराम सिंह, सास राजेश्वरी, धर्मेंद्र व आशीष के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें