फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसा गर्ग बनीं मिस टीन ग्रांड सी यूनिवर्स 

Sun, 19 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
प्रशंसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमरोहा शहर की रहने वाली प्रशंसा गर्ग ने मिस टीन ग्रांड सी यूनिवर्स 2016 का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में जिले का नाम रोशन किया है। लिमासोल साइप्रस में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 63 देशों के प्रतिभागियों ने शिरकत की थी। उधर, बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


अमरोहा निवासी डा.पवन गर्ग की बेटी प्रशंसा गर्ग ने तीस मई से तीन जून तक लिमासोल साइप्रस में आयोजित हुई मिस्टर एंड मिस ग्रांड सी यूनिवर्स 2016 प्रतियोगिता में शिरकत की थी। प्रशंसा गर्ग के पिता डा. पवन गर्ग ने बताया कि, भारत की ओर से मिस्टर एंड मिस ग्रांड सी यूनिवर्स की राष्ट्रीय निदेशिका वेलेंटीना मिश्रा ने टीम के साथ भाग लिया।

बताया कि मिस टीन इंडिया विनर प्रशंसा गर्ग ने भारत के लिए फर्स्ट रनर अप मिस टीन ग्रांड सी यूनिवर्स 2016 का ताज जीतकर देशवासियाें को गौरवान्वित किया है। कहा कि प्रशंसा गर्ग भारत की पहली टीनेजर हैं, जिन्होंने ये मुकाम इतनी कम उम्र में हासिल किया। 
विज्ञापन


मुख्य समारोह से पहले हुए कई राउंड में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रभावशाली इंटरव्यू देकर मिस टीन ग्रांड सी यूनिवर्स एलेगेंस का खिताब जीता। प्रशंसा गर्ग ने अपनी डांस प्रतिभा से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बताया कि मीडिया परिवार, मित्र एवं रिश्तेदार के सहयोग से सबसे ज्यादा वोट पाकर प्रशंसा गर्ग ने मिस टीन ग्रांडसी यूनिवर्स इंटरनेट वोटिंग का भी खिताब अपने नाम   किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें