फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद क्लब ने दानिश क्लब को 25 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रमोद क्लब ने दानिश क्लब को 25 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 7 दोनों टीमें मैदान में जुट गईं। दानिश क्लब ने टॉस जीतकर प्रमोद क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान प्रमोद क्लब ने 14 ओवरों में 112 रन बनाए। जिसमें राजीव सिंह ने 12 गेंदों में 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि प्रियांश ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए वही गिरेंद्र ने 10 गेंदों में 11 रन मारे। ऐसे ही राधे ने 16 गेंदों में 12 रन बनाए तो शानू ने 14 गेंदों में 23 रन की धमाकेदार पारी खेली। दानिश क्लब की ओर से फाइक और भीमा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दानिश क्लब की टीम पहले ही ओवर में 3 विकेट खो बैठी। इसके बाद टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान मनीष ने 15 गेंदों में 19 रन बनाए। जबकि दानिश ने 16 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। वही प्रमोद क्लब की ओर से पीयूष ने 2 विकेट लिए। जबकि आदित्य और गिरेंद्र ने भी दो-दो विकेट झटके। इस तरह प्रमोद क्लब ने दानिश क्लब को 25 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें