फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में बिना किसी कानूूनी कार्रवाई के ही परिजन शव को घर ले गए। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी कुलदीप की बाइस वर्षीय पत्नी बबीता को रविवार शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा लाया गया। यहां से नर्स के द्वारा गर्भवती महिला को रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला को रहरा के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल संचालक से नोकझोंक भी हुई। बाद में बिना किसी कार्रवाई के ही शव को परिजन अपने साथ ले गए। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। नवजात की मौत के बाद भी विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की जरूरत तक नहीं समझी है। चिकित्साधीक्षक रहरा डा. सौरभ त्यागी ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। लेकिन दूसरी जगह प्रसव कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें