अमरोहा। जिले भर में श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर स्थित लोग गुरुद्वारा साहिब वासुदेव तीर्थ पर एकत्र हुए। जहां उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। अमृतसर से आए रागी जत्थे ने सबद-कीर्तन कर उनका गुणगान किया। कथा वाचकों ने श्री गुरु नानकदेव जी के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।
सोमवार को वासुदेव तीर्थ परिसर में स्थित गुरुद्वारे में भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग जमा हुए। यहां सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठे हुए थे। इससे पहले हाथों को सैनिटाइज किया गया। अमृतसर से आए कथा वाचकों ने व्याख्यान कर सबको निहाल कर दिया। इसके बाद ज्ञानियों ने गुरु साहिब का पाठ कर भोग की अरदास की। हुकुमनामा पढ़ कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद गुरु साहिब का लंगर आयोजित किया गया। समाज के सभी लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर श्री गुरु नानक देव जी के आदर्शों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। तारण गुरु नानक आया...गुरु नानक आया... गुरु नानक आया...। उन्होंने आज अपार गुरु कीर्तन कर इतिहास रचा। उनके संदेशों को विभिन्न माध्यमों से जनता में फैलाया। मोहल्ला कोट में सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरुजी का प्रसाद वितरण किया गया। राहगीर ने भी प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने एक-दूसरे को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी। इस दौरान सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, चरन जीत सिंह पटेल, भूपेंद्र सिंह, गुरमीत कौर, हरदीप कौर, जसप्रीत कौर, अमर जीत कौर, सुरतीज कौर, हरजीत सिंह, रौनक सिंह, हैप्पी सिंह, हरबंस कौर आदि मौजूद रहे।