फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को उड़ान देने के लिए लगन से करें अभ्यास : डीएम

Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
खेल किट पाने के बाद डीएम व एसपी के साथ प्रसन्न मुद्रा में बच्चे। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। खेलो इंडिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम व एसपी ने बच्चों को खेल किट का वितरण किया। डीएम ने बच्चों से रूचि के अनुसार खेल का चयन कर उसके लिए मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को उड़ान देने के लिए लगन से अभ्यास करना जरूरी है। इस दौरान दोनों अफसरों ने वेट लिफ्टिंग किट का फीता काटकर शुरुआत भी की।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। देश के लिए खेलना है तो अपने सपनों को उड़ान देने के लिए उसी लगन के साथ मेहनत भी करना होगी। जिस खेल में रुचि हो, उसी पर फोकस रखते हुए अभ्यास करते रहे। उन्होंने कहा कि कोच ही खिलाड़ी और खेल को निखारता है इसलिए कोच भी बच्चों पर अधिक ध्यान दें।
एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि स्टेडियम में धीरे-धीरे खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान जरूर दें। उन्होंने खेलों के दौरान किसी भी हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह भी दी। इसके बाद बच्चों को खेल किटों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एमपी शर्मा, भारोत्तोलन कोच चंद्रमणि, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

निर्माणाधीन बहुद्देश्यीय हॉल का निरीक्षण भी किया
कार्यक्रम के बाद डीएम ने स्टेडियम में बनाए जा रहे बहुद्देश्यीय हॉल का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ हॉल के उद्देश्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बहद्देश्यीय हॉल के बनने से युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। इस दौरान कार्यदायी संंस्था के अधिकारी व जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें