फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 13 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। उप विद्युत वितरण खंड की मशीन खराब हो जाने की वजह से 43 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 13 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 33/11 के वी उपकेंद्र जोया विद्युत वितरण खंड अमरोहा बिजली घर की मशीन खराब हो जाने की वजह से जोया क्षेत्र के लगभग 43 गांव प्रभावित रहे। इनमें कस्बे का संभल चौराहा, पतखोई, हरियाना, माली खेड़ा, नसीरपुर, फरासपुरा, सोनाली, डिडौली, सिनौरा आदि गांव की बिजली आपूर्ति 13 घंटे गायब रही। रात्रि दस बजे अचानक बिजली मशीन में फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति गायब हो गई। बिजली घर से आपूर्ति की जानकारी की तो बताया गया है कि मशीन में फाल्ट हो गया है। जिसे सही कराया जा रहा है। सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वे पीने के पानी के लिए तरस गए तो वहीं उनके मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। 13 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई तब कही जाकर लोगों ने राहत की सास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें