फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शीतला सराय में 28.92 करोड़ की लागत से बनेगा बिजलीघर, जमीन आवंटित

Tue, 30 Jun 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शीतला सराय में जल्द ही नया बिजलीघर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जमीन आवंटित की है।
विज्ञापन

शासन ने बिजनेस प्लान के तहत 28 करोड़ 92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे बिजलीघर का निर्माण और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। हसनपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिजली निगम ने गांव शीतला सराय में नए बिजलीघर के निर्माण के लिए जिला प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। जिस पर जमीन आवंटित कर दी गई है। जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के बाद बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। इस बिजलीघर के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और लाइनों को ठीक कराया जाएगा। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी। अधिक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि प्रशासन ने बिजलीघर निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें