फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की लगातार कटौती लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ता बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

दिन के साथ रात में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ते तापमान के बीच पंखे, कूलर और एसी बंद होने से आमजन बेहाल हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
गर्मी के चलते रात में फिर से इमरजेंसी कटौती शुरु हो गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दो से तीन घंटे की कटौती परेशानी का सबब बन रही है। एक तो बरसात नहीं हो रही है और ऊपर से बिजली भी परेशान कर रही है। जिससे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को कहना है कि गर्मी में कम से कम शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति तो मिल जाए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट बिजली घर से जुड़े कई मोहल्लों में कटौती के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में करीब डेढ़ घंटे सप्लाई बाधित रही। इसके अलावा दाऊदसराय, कैलसा, जलीलपुर वक्काल से जुड़े अधिकांश गांवों में बिजली की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें