फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे की सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे, खुले नाले और बढ़ा रहे खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली हाईवे पर सुरक्षित सफर के लिए बनी सर्विस रोड कई स्थानों पर असुरक्षित हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जो जरा सी बारिश में जलभराव के कारण खतरनाक स्थिति में पहुंच जाते हैं। यही नहीं खुले नालों और मैनहोल पर स्लैब न होना भी बढ़ा खतरा है।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि 30 जुलाई से सावन की शुरुआत का समय करीब आने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हालात न सुधरे तो इन रास्तों पर कांवड़ यात्रा के समय शिवभक्तों को आवाजाही में चुनौती बढ़ जाएगी।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे सावन के महीने में ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। दूरदराज के जिलों के शिवभक्त भी ब्रजघाट से गंगाजल लाने के लिए इसी हाईवे और इससे सटी सर्विस लेन का इस्तेमाल करते हैं। कांवड़ियों को सुरक्षित सफर सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन की योजना तो तैयार कर ली है लेकिन हाईवे और सर्विस लेन का रखरखाव करने वाली मशीनरी का ध्यान रास्तों पर मौजूद कमियों की ओर नहीं है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मानसून की बारिश के पहले झटके में ही सर्विस लेन की दुर्दशा से लोगों को जूझना पड़ा था। खराब सर्विस लेन पर जलभराव से गड्ढों की गहराई पता न लगने के कारण दोपहिया वाहन असंतुलित होने की घटनाएं हुई थीं। यही नहीं सर्विस रोड से सटे नालों और मैनहोल पर स्लैब की व्यवस्था न होने से जलभराव के समय इनके पास से गुजरना खतरनाक हो जाता है। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा के साथ बरसाती माहौल का भी अनुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।
विज्ञापन

इन स्थितियों के बीच सर्विस लेन के गड्ढों और खुले नालों के कारण ये रास्ते बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें