फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में स्नान कल, नेशनल हाईवे पर संभलकर गुजरें 

Fri, 30 Mar 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला। 
विज्ञापन
ganga snan
विज्ञापन
पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के चलते ब्रजघाट पुल पर डग्गामर वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि पुलिस जाम से निपटने का दावा कर रही है। जाम से निजात के लिए शुक्रवार शाम से ही से हाईवे के कटों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही भक्तों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


चैत्र माह की पूर्णिमा पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। इसके लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। जानकारों के मुताबिक चैत्र पूर्णिमा पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब- निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान भी किया जाता है।

स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के चलते ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों एवं श्रद्धालुओं के वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि पुलिस जाम से निपटने का दावा कर रही है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए शुक्रवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा ना लग सके, इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें