फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादीपुर कलां की ग्राम प्रधान बनीं पूजा शर्मा

Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लाॅक की पंचायत हादीपुर कलां में ग्राम प्रधान के लिए हुए उप चुनाव में चंद्रावती को हराते हुए पूजा शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्धी प्रत्याशी को 303 मतों से हराया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि हादीपुर कलां में ग्राम प्रधान पद काफी समय से खाली चल रहा था। इसको लेकर 20 फरवरी को चुनाव कराया गया, जिसमें चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें चंद्रवती, ज्योति, नरेंद्र और पूजा शर्मा शामिल थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतगणना की गई, जिसमें पूजा शर्मा ने 932 वोट प्राप्त कर चुनाव में जीत हासिल की। वहीं चंद्रवती ने 629, ज्योति 15 और नरेंद्र ने 5 वोट प्राप्त की। पूजा के ग्राम प्रधान बनने पर लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि रिक्त पद होने के कारण कुछ कार्य गांव में रुके हुए थे, जिनकी अब चालू होने की उम्मीद है। मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें