फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंगरौला में तालाब का पानी हो रहा ओवरफ्लो, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव मंगरौला में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव का तालाब पूरी तरह ओवरफ्लो हो चुका है, जिसके चलते बारिश का पानी तालाब में जाने के बजाय उल्टा लोगों के घरों में घुस रहा है। समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण उनके घरों में रखा सामान खराब हो रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में जिलेराम, उदयवीर सिंह, जसवीर सिंह, सुशील, ओमपाल, ओमप्रकाश, किशनलाल, कुसुम देवी, मिथिलेश और पारुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें