फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर विधायक ने विधानसभा में उठाया प्रदूषण का मुद्दा, जवाब मिला नहीं हो रहा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने बुधवार को विधानसभा सत्र में प्रदूषण का मुद्दा उठाया। पूछा कि क्या पर्यावरण मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद अमरोहा के गजरौला में जुबिलेंट फैक्ट्री और अन्य फैक्ट्रियों के उत्सर्जन से प्रदूषित विधानसभा क्षेत्र हसनपुर में बह रही बगदनदी के गंदे पानी से क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इसे क्यों नहीं रोका जा रहा। इस पर क्यों लगाम नहीं लगाई जा रही है। इस प्रश्न का जवाब देते हुए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि 6 फरवरी 2021 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा द्वारा प्रेषित आख्या के अनुसार हसनपुर क्षेत्र में बगड़नदी से सटे गांवों में किसी भी तरह की स्वास्थ संबंधी बीमारी नहीं हुई है। गजरौला में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज इकाइयों में उत्पादन के शोधन हेतु समुचित व्यवस्था स्थापित है। शुद्धिकृत उत्प्रवाह का पुन: प्रयोग उत्पादन प्रक्रिया एवं सिंचाई कार्य हेतु करते हुए परिसर के बाहर शून्य उत्प्रवाह निस्तारण किया जाता है। गजरौला में जुबिलेंट समूह के अतिरिक्त कुल सात प्रमुख प्रदूषणकारी औद्योगिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। जिनमें से एक इकाई बंद है। शेष 6 इकाइयों में उत्पादन हेतु समुचित शुद्धिकरण व्यवस्थाएं स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें