गजरौला (अमरोहा)। बुधवार को थाने में आए थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने जमीन बेचकर रकम खाते में जमा करा दी थी। कोई घर में रखा उसका एटीएम कार्ड चोरी कर ले गया। बुधवार को उसके मोबाइल पर लगातार आए चार मैसेजों से उसे पता चला कि किसी ने उसके खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।