फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में सियासी सरगर्मियां तेज, नए कार्यों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जनपद में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी नए कामों पर रोक लगा दी गई है। नगर पालिका प्रशासन ने गलियों व चौराहों से होर्डिंग और बैनर उतारा जा रहा है। दीवारों को पुतवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में निकाय चुनाव का डंका बज चुका है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने सभी नए कामों पर रोक लगा दी है। कोई भी टेंडर अब नहीं निकलेगा। 23 मार्च को सभी नगर पालिका नगर पंचायतों को 6. 95 करोड रुपये 15वें वित्त आयोग से मिले थे, जो अब खर्च नहीं हो सकेंगे। न ही किसी की सरकारी इमारत की नींव रखी जाएगी। प्रशासन का अब पूरा ध्यान चुनाव पर होगा। निकायों में लगे सभी नेताओं व पार्टियों के होर्डिंग बैनर हटवाने की कार्रवाई होगी। वॉल पेटिंग पर भी पुताई कराई जा रही है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई होगी। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बारे में कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। किसी तरह का टेंडर अब नहीं निकाला जाएगा। होर्डिंग व बैनर उतारने के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन होगा। बिजली के पोलों से भी बैनर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें