रास्ते के विवाद में मारपीट, चार घायल
गजरौला के गांव सुनपुरा कलां निवासी गयासुद्दीन का पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। सोमवार को फिर से रास्ते को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चल गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से गयासुद्दीन, उसके पुत्र नजीरुद्दीन, पुत्रवधु जीनत और पत्नी शमीम को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।