फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हरिहर परिक्रमा के लिए जाने की तैयारी कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका

Thu, 20 Nov 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संभल में स्थित श्री हरिहर मंदिर की परिक्रमा के लिए जाने की तैयारी कर रहे लोगों को हसनपुर में ही पुलिस ने रोक दिया। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

त्रिमूर्ति शेष धाम मनौटा मछरई के स्वामी हर मनोहर दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग संभल की ओर प्रस्थान करने के लिए मछरई स्थित आश्रम में इकट्ठा होने के लिए जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने त्रिमूर्ति शेष धाम मनौटा मछरई पहुंचकर स्वामी हर मनोज दास को नजरबंद कर दिया और उनके सहयोगियों से आश्रम पर इकट्ठा होने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को भी वापस घर जाने के लिए कहने को कहा।
पुलिस के इस हस्तक्षेप से लोगों का जत्था वहीं थम गया। स्वामी हर मनोहर दास ने पुलिस से बातचीत कर उन्हें जाने देने का आग्रह किया लेकिन पुलिस कार्रवाई पर कायम रही। यात्रा रोके जाने के बाद, मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। वहीं स्वामी हर मनोज दास ने बताया हरिहर मंदिर की परिक्रमा के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें