फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बालक के साथ दुष्कर्म के तीन नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

Wed, 21 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अपनी दादी को लेने जा रहे सात साल के बालक के साथ दुष्कर्म करने के तीनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस संबंध में बालक के पिता ने गांव के ही तीन नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालक के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

एक गांव निवासी सात साल का बालक रविवार की शाम अपनी दादी को लेने जा रहा था। गांव के मंदिर के पास ही तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए। उन्होंने बालक के साथ दुष्कर्म किया। वहां मौजूद किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दुष्कर्म के बाद सहमे बालक ने घर जाकर अपने पिता को कोई बात नहीं बताई। लेकिन दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पिता को उसकी जानकारी हुई। पिता ने गांव के ही तीन नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

हालांकि गांव के कुछ लोगों ने सामाजिक बदनामी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का दबाव पीड़ित के पिता पर बनाया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। तीनों पर पॉक्सो के साथ लैंगिक शोषण की धारा लगाई है।
सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री देखकर बालक के साथ किया था दुष्कर्म
सात साल के बालक के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों नाबालिग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। एक आरोपी का इंस्टाग्राम पर भी एकाउंट है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों नाबालिग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर अश्लील वीडियो देखा करते थे। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि अश्लील वीडियो देखकर ही उनके मन में बालक के साथ दुष्कर्म करने का विचार आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें