फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस फार्म हाउस पर ही तलाश रही दोहरे हत्याकांड के सुराग

Fri, 13 Oct 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गुलालपुर के फार्म हाउस पर दोहरे हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस दोहरे हत्याकांड के सुराग फार्म हाउस पर तलाश रही है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में किसी करीबी का सहयोग रहा है। जबकि पुलिस जीतपाल के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है ताकि उससे पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े कोई क्लू मिल जाए।
विज्ञापन

सोमवार की रात बदमाशों ने गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस मालिक अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। जबकि बदमाश गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी नौकर जीतपाल को मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। उसकी इलाज मेरठ में चल रहा है। पुलिस की छह टीमें दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए हर बिंदू पर जांच कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस का शक करीबियों पर भी है। पुलिस हत्याकांड के सुराग फार्म हाउस पर ही तलाश करने में जुट गई है। पुलिस जीवित बचे नौकर जीतपाल से भी पूछताछ करेगी। पुलिस का मानना है कि जीतपाल जरूर कुछ छिपा रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल जीतपाल की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ बेहतर होने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें