हसनपुर। माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 11 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हालांकि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेरठ के सरधना निवासी अंकित कुमार हसनपुर में स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। जो समूह के माध्यम से दिए गए ऋण को किश्त के रूप में वापस लेने का कार्य करता है। बताते हैं कि शुक्रवार की देर शाम को अंकित बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूद्रपुर से हसनपुर जा रहा था। अंकित ने शुक्रवार की शाम को 112 नंबर पर सूचना देकर बताया कि रूद्रपुर हथियाखेड़ा लिंक मार्ग पर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान दो और युवक खेत में से निकलकर सड़क पर आ गए। 11 हजार रुपये की नकदी लूट ली और भाग गए। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पीड़ित को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। हालांकि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि यदि युवक की जेब से 36 हजार की नकदी मिली है, यदि लूट होती है कि ये नगदी नहीं मिलती, मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।