फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा का कोमल हत्याकांड: सास ने Youtube से सीखा पिस्टल चलाना, पूछा- कैसे चलाया जाता है तमंचा, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 28 Jun 2023 10:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस को राधिका के मोबाइल की ब्राउजिंग हिस्ट्री में लिखा मिला 'कैसे चलाया जाता है तमंचा'। पुलिस ने कहा कि यू ट्यूब से तमंचा चलाना सीखकर बहू को सास ने गोवी मारी थी।
विज्ञापन
कोमल हत्याकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज के लिए बहू कोमल की गोली मार कर हत्या के आरोप में जेल गई सास राधिका की मंशा बस कोमल से छुटकारा पाने की थी। उसने बहू की हत्या करने के लिए परिवार के साथ पूरी योजना बनाई थी। उसने अपने मोबाइल से यू-ट्यूब पर तमंचा चलाना सीखा। इसके बाद सोते समय बहू कोमल के माथे पर गोली दागकर उसकी हत्या कर दी। यह खुलासा राधिका के मोबाइल से हुआ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सास के मोबाइल से खुले कई राज
पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल की ब्राउजिंग हिस्ट्री में लिखा मिला है कि तमंचा कैसे चलाया जाता है। जिसके साथ-साथ कोई परेशान करे तो उससे छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए। यह भी लिखा पाया गया है। मोहल्ला गंगा नगर में रविवार की दोपहर के समय अमित की पत्नी कोमल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पति अमित, सास राधिका और ससुर नरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

यू-ट्यूब से चलाना सीखा तमंचा
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि कोमल की उसकी सास ने गोली मारकर हत्या की थी। ये बात खुद राधिका ने स्वीकार भी की थी। पुलिस के मुताबिक, दहेज को लेकर राधिका पहले से ही कोमल से नाराज थी। बाद में उसके कामकाज करने के तरीके से वह खफा रहती थी। बहू के प्रति उसके मन में इतनी घृणा पैदा हो गई कि उसने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। पहले तमंचा खरीदना और उसके बाद में उसे यू-ट्यूब से चलाना सीखा। इसका खुलासा पुलिस ने राधिका के मोबाइल की ब्राउजिंग हिस्ट्री चेक कर किया। मोबाइल में यू-ट्यूब चलाकर देखा तो उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री में लिखा था कि 315 बोर का तमंचा कैसे चलाया जाता है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि जानकारी मिली है कि उसने तमंचा यू-ट्यूब पर चलाना सीखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें