फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैंगरेप के आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस, बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 18 Jun 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गैंगरेप के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम को आरोपी तो नहीं मिला। लेकिन आरोपी के घर बिजली चोरी का मामला जरूर पकड़ लिया गया। बिजली विभागीय टीम ने केबिल काटकर लिया और अपने साथ ले गई। आरोपियों के खिलाफ जुर्माना लगाने और रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार की देरशाम को नगर के मोहल्ला खेबान में गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थी। आरोपी का एक घर जंगल में भी बना हुआ है। वहां पहुंचे तो आरोपी नहीं मिला, लेकिन बिजली चोरी का शक हुआ। बिजली विभाग की टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जेई अजय कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने देखा कि वास्तव में बिजली चोरी की जा रही थी। आरोपी के बस्ती में स्थित घर पर भी चेकिंग की गई तो वहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। जेई ने बताया कि यहां तीन घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी के घर की पैमाइश कराई जाएगी। यदि उसका घर अतिक्रमण या गलत तरीके से बना है तो उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें