फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गई। वहीं शस्त्र हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद टोलीवार ड्रिल करवाई गई। इंसास राइफल व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस वाहनों, उपकरणों व पीआरवी वाहनों आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन का भ्रमण कर निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं, इकाइयों, एमटी शाखा, शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बंदी वाहनों के निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस वाहनों के रखरखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शास्त्रागार में निरीक्षण के दौरान रखे हुए शस्त्रों की साफ-सफाई आदि निरीक्षण किया गया। क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया। पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया । बैरकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें