अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जारी अभियान के तहत 20 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलते हुए निगरानी शुरू कराई है। शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला बसावन गंज निवासी अनवर कुरैशी,मोहल्ला शफातपोता निवासी उवैस कुरैशी, मोहल्ला कटरा गुलाम अली के दीपक शर्मा, डिडौली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव दीपपुर के नब्बू, ढकिया चमन के तहजीब, गांव पायंती कलां के जाबिर उर्फ जावेद, मुन्ना उर्फ समीर, गांव सैतली के आमिर, गांव कालाखेड़ा के शकील, नौगांवा सादात पुलिस ने गांव बुढ़नपुर माली के हर्षित कुमार, गांव कूड़ामाफी के वीर सिंह उर्फ बिट्टु, मोहल्ला शाहफरीद बंगला के साहिल अब्बास, मोहल्ला हातावाला बंगला के दानियाल, मोहल्ला शाहफरीद के मोहम्मद रजा, अमरोहा देहात थाना पुलिस ने गांव सिरसा खुमार के आशीष कुमार, शहजाद, मंडी धनौरा पुलिस ने गांव फंदेड़ी के शकील पुत्र शकूर उर्फ चंदू, बछरायूं थाना पुलिस ने गांव चौहड़पुर के कोशिंद्र, गजरौला पुलिस ने मोहल्ला गंगानगर अविनाश सिंह, गांव कटाई के आसिफ खां पुत्र की हिस्ट्रीशीट खोली है। अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद