फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुमे की नमाज के लिए पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

संभल में जामा मस्जिद प्रकरण को लेकर हुए बवाल के बाद अमरोहा पुलिस हाईअलर्ट पर है। जुमे की नमाज को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष संभालेंगे। एसडीएम-सीओ शहर-कस्बों में मार्च करते रहेंगे। इसके लिए डीएम-एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की नसीहत दी गई है।

संभल की जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें दावा किया था कि जामा मस्जिद की जमीन पर हरिहर मंदिर था। याचिका पर कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए। बीते रविवार को संभल में सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। आगजनी, पथराव व फायरिंग में पांच लोगों की जान चली गई थी। संभल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसके चलते अमरोहा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर अमरोहा पुलिस भी सतर्क है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन


सुबह से ही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। एसडीएम और सीओ मार्च करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से क्यूआरटी और स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


सभी थानों पर टीम गठित कर धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे जुमे की नमाज के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए, इसके लिए एसपी ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर भ्रमणशील रहकर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि संभल प्रकरण को लेकर स्थानीय कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें