फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े छह वारंटी, चार कांकाठेर के

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अवैध शराब की तस्करी में फरार चल रहे छह वारंटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। इनमें चार वारंटी थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी हैं। इनके खिलाफ वर्षों पूर्व मुकदमे दर्ज किए गए थे, लेकिन न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी भुवन के खिलाफ 2010 में व राजीव के खिलाफ वर्ष-2017 में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी गांव निवासी मंगला के खिलाफ वर्ष 2018 में और डालू के खिलाफ 2021 में अवैध शराब तस्करी का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। न्यायालय ने उनको अपने समक्ष पेश होने के आदेश दिए, लेकिन उपस्थित नहीं हुए। जिस पर उनको वारंटी घोषित कर दिया गया। अदालत ने पुलिस को वारंटियों को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर ने उपरोक्त चारों वारंटी गिरफ्तार कर लिए। उधर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी सुभाष व नगर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी जोनी भी वारंटी थे। उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि छह वारंटी थे। जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें